बीते शुक्रवार को आई पी एल 2021 का फाइनल मैच संपन्न हुआ। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज कराई। चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा जीत दर्ज करवाते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के सभी फैंस खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में चौथी बार खिताब जीतने वाली टीम बन गई।
2⃣0⃣1⃣0⃣ 🏆
2⃣0⃣1⃣1⃣ 🏆
2⃣0⃣1⃣8⃣ 🏆
& NOW 2⃣0⃣2⃣1⃣ 🏆
Heartiest congratulations, @ChennaiIPL! 👏 💛#VIVOIPL | #Final | #CSKvKKR pic.twitter.com/23LqFdSzWH— IndianPremierLeague (@IPL) October 15, 2021Advertisement
बता दें कि आई पी एल 2021 यह आईपीएल का 14वा सीजन था। चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद उन्हें 20 करोड़ रुपयों का चेक सुपुर्द किया गया। वही बात की जाए कोलकाता नाइट राइडर्स की तो उन्हें 12.5 करोड़ रुपयों का चेक सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को भी पुरस्कृत किया गया।
बता दें कि आई पी एल 2021 में सबसे अधिक रन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उन्होंने कुल 635 रन बनाकर आई पी एल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने का खिताब अपने नाम कर लिया। ऋतुराज गायकवाड ने केवल दौरान अधिक बनाकर यह खिताब अपने नाम किया। क्योंकि फाफ डू प्लेसिस ने ऋतुराज से केवल 2 रन कम यानी कुल 633 रन बनाए।
What a frame. Sourav Ganguly giving the winning cheque to MS Dhoni. pic.twitter.com/BXiOHrV6Do
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 15, 2021Advertisement
आई पी एल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड को 10 लाख का चेक दिया गया। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड को इमर्जिंग प्लेयर के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। आई पी एल 2021 में जीत दर्ज करवाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सभी फैंस का धन्यवाद किया है और कहां है कि वे इसीलिए अच्छा खेलते हैं ताकि उनके फैंस को अच्छा लगे।
