भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर है। भले ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो परंतु आज भी आईपीएल में वे अपना जलवा बिखेरते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो विकेटकीपर है लेकिन अक्सर वे प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा ही गेंदबाजी करता हुआ एक वीडियो स्वयं आईसीसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
ICC ने धोनी का वीडियो किया वायरल
आईसीसी के द्वारा सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो वायरल किया गया है वह वीडियो नामीबिया के साथ T20 वर्ल्ड कप में खेले जाने के बाद का है। वीडियो में हम साथ देख पा रहे होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही महेंद्र सिंह धोनी के सभी फैंस ने इस पर तुरंत लाइक और कमेंट की बौछार कर दी।
प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते दिखे धोनी
किसी ने महेंद्र सिंह धोनी को वन मैन आर्मी कहकर पुकारा तो किसी ने महेंद्र सिंह धोनी को आई मिस यू कहकर प्रतिक्रिया दी। वहीँ कुछ फैंस ने कहा की लौट आओ धोनी। इस वीडियो पर वायरल होते ही 4 लाख से अधिक लाइक्स आ गए और कई हजारों कमेंट होने लगी। इसी बात पर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के समय में भी महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले और उन्हें फिर से एक बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम का हिस्सा बनते हुए देखने के लिए उनके फैंस उत्सुक हैं।
View this post on Instagram
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 का T20 वर्ल्ड कप जीता था और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च श्रेणी में अपने आप को बनाए रखने में कामयाब रही थी। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते रहे हैं। इस बात की संभावना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले वर्ष यानी 2022 में फिर एक बार आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे।
