महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो परंतु उनकी फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वालों की कमी नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। इस बात का जीता जागता उदाहरण हाल ही में सामने आया है। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का एक जबरा फैन हरियाणा के अपने स्थानीय गांव से पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंच गया।
माही से मिलने पैदल ही हरियाणा से रांची पहुंच गया शख्स
हरियाणा के रहने वाले अजय गिल नाम के व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। अजय गिल ने सोचा कि महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए कोई अनोखा तरीका अपनाया जाए। इसलिए वे हरियाणा के अपने गांव से पैदल पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंच गए। जैसे ही महिंद्रा सिंह धोनी को अपने इस जबरा फैन की खबर पता चली तो महेंद्र सिंह धोनी भी अजय गिल से गर्मजोशी के साथ मिले। उन्होंने अपने फार्म हाउस पर अजय गील का स्वागत किया और उनके ठहरने की व्यवस्था भी कराई।
धोनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
रांची में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा अजय गील का यह स्वागत देखकर अजय गिल काफी खुश हुए। बाद में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा अजय गील को उनके घर पहुंचाने के लिए धोनी ने ही प्लेन के टिकट का इंतज़ाम करवाया। बता दें कि 3 महीने पहले भी अजय गिल पैदल पैदल चलकर ही महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची उनके बंगले पर पहुंच गए थे। परंतु उस समय महेंद्र सिंह धोनी रांची में नहीं बल्कि चेन्नई में थे जिसके कारण अजय गिल महेंद्र सिंह धोनी से मिल नहीं पाए थे।
दूसरी बार हरियाणा से रांची पैदल चलकर गया शख्स
परंतु अजय ने यह ठान लिया था कि वे किसी भी प्रकार से महेंद्र सिंह धोनी से मिले बिना वापस नहीं जाएंगे जिसके लिए उन्होंने पुनः एक बार महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का प्रयास किया और वह पैदल ही रांची की ओर चल पड़े। इस दौरान उन्होंने 1436 किलोमीटर का अंतर तय किया। महेंद्र सिंह धोनी के इस जबरा फैन की खबर सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस चैन का जिस प्रकार से स्वागत किया उसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी के मन में अपने फैंस के लिए कितनी संवेदना है यह भी जाहिर रूप से व्यक्त दिखाई दिया।
