IPL 2022 में इस बार दो नई फ्रेंचाइजी भाग लेने जा रही है जिसमें एक है अहमदाबाद और दूसरे लखनऊ। बता दे कि लखनऊ की फ्रेंचाइजी की ओर से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना मेंटर के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।
आईपीएल की सबसे महंगी टीम लखनऊ
बता दें कि लखनऊ फ्रेंचाइजी को संजीव गोयंका ग्रुप में कुछ ही दिन पहले सात हजार करोड़ में खरीदा है। यह आई पी एल 2022 में शामिल होने जा रही सबसे महंगी टीम हो गई है। इसके साथ ही आई पी एल 2022 में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के रूप में भी एक नई टीम खेलती हुई दिखाई देंगी। बता दें कि अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी लगभग साढ़े 5 हजार करोड़ में खरीदी गई।
गौतम गंभीर ने किया धन्यवाद
वही लखनऊ की टीम के लिए मेंटर नियुक्त किए जाने पर गौतम गंभीर ने संजीव गोयंका ग्रुप का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए संजीव गोयंका ग्रुप को धन्यवाद कहा। इसके साथ ही गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें यह काम करके खुशी मिलेगी। गौतम गंभीर ने कहा कि वे अब भी चाहते हैं कि वे जीतने के लिए मैदान में उतरे। इसलिए वे एक टीम के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को साथ लेकर चलने की सोच रहे हैं।
काफी अनुभवी है गौतम गंभीर
बता दें कि गौतम गंभीर काफी अनुभवी खिलाड़ी है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। गौतम गंभीर साल 2007 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वर्तमान में गौतम गंभीर दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी है।
This website uses cookies.
Leave a Comment