Connect with us

Hi, what are you looking for?

क्रिकेट

धोनी के साथ अपने मिलन के 14 साल पूरे होने पर साक्षी धोनी ने किया यह पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट से तो दूर हो चुके हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी। दरअसल महिंद्रा सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। इस बार भी साक्षी धोनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम से अपनी और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें शेयर की है। लेकिन यह तस्वीरें कुछ खास मौके पर शेयर की गई है।

साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

बता दें कि हाल ही में बीते 19 दिसंबर के दिन महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी सहपरिवार जयपुर में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दरअसल जयपुर में एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी थी। पूर्णा पटेल साक्षी धोनी की बहुत अच्छी दोस्त है। उसी शादी में शरीक होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी सहपरिवार पहुंचे थे।

साक्षी और महेंद्र सिंह को मिले हुए बीते 14 साल

इसी शादी समारोह से कुछ तस्वीरें साक्षी धोनी ने शेयर की। तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं और साक्षी धोनी ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखाई दे रही है। दोनों की जोड़ी काफी सुंदर लग रही है। पोस्ट शेयर करते हुए साक्षी धोनी ने बताया कि उन्हें एक दूसरे से मिले हुए 14 साल बीत गए। बता दें कि साक्षी धोनी और महिंद्रा धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 के दिन हुई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी के साथ काफी आलीशान तरीके से नहीं बल्कि सादगी भरे अंदाज में ही शादी की थी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी साक्षी को शादी के बहुत पहले से ही जानते हैं। दोनों में काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलती है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम जीवा रखा गया।

Facebook Comments
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

यह भी पढ़ें

धर्म

हर कोई व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में कोई न कोई कार्य करता रहता है. हर कोई अपने जीवन में कुछ हासिल कर लेना चाहता...

मनोरंजन

फिल्म जगत में वैसे तो हीरोज की ही चलती आयी है और ये बात हम लोग काफी ज्यादा अच्छे तरीके से जानते भी है...

स्वास्थ्य

आयुर्वेद अपने आप में बहुत ही अधिक शानदार चीज मानी जाती है और हम लोग इस बात को मानते भी है कि कही न...