कॉमेडी की मशहूर कलाकार भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। भारती सिंह सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसके साथ कि वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मस्ती मजाक वाली तस्वीरें भी शेयर करती रहती है और उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं और आए दिन भारती सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को हसाती रहती है।
वीडियो में भांगड़ा करती दिखाई दे रही भारती
इस बार भी भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुआ जिसमें भारती सिंह भांगड़ा डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीर में उनके साथ जैस्मीन भसीन और अली गोनी भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह तस्वीर बहुत ही खास है और इस तस्वीर में भारती के चेहरे पर दिखाई दे रही खुशी के पीछे एक बड़ा कारण है।
प्रेगनेंसी की खबर को किया कंफर्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉमेडियन भारती बहुत जल्द ही मां बनने वाली है। उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म किया है। वही उनके एक दोस्त ने भी इस बात को जाहिर करते हुए बताया कि भारतीय अपने प्रेग्नेंसी के इनिशियल स्टेज में है। इसलिए वह ज्यादा फोकस में नहीं आ रही और अपने घर पर आराम कर रही है। भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काम से भी ब्रेक लिया है।
फैंस दे रहे भारती को शुभकामनाएं
दरअसल बीते कई दिनों से भारती सिंह अपने वजन को कम करके दिखाई दे रही थी जिसके बाद यह खबर भी बाहर आई थी कि भारती सिंह प्रेग्नेंट है लेकिन इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की गई थी। परंतु अब भारती में स्वयं इस बात को कंफर्म करते हुए खुशी की खबर अपने चाहने वालों को दी है। भारती सिंह के द्वारा इस खबर को कन्फर्म करते ही सभी उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
This website uses cookies.
Leave a Comment