बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन वे अपने किसी ना किसी गतिविधि की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती है। दिशा पाटनी एक ऐसी अभिनेत्री है कि जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई किसी भी पोस्ट को कुछ ही समय में लाखों लाइक मिल जाते हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ है।
दरअसल इस बार अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से काफी बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में दिशा पटानी बिकनी पहनी हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरों में आप देख पा रहे होंगे कि यह किसी बीच का सीन है जहां पर दिशा पाटनी फोटोशूट करवा रही है और वह बिकनी पहनी हुई है। इन तस्वीरों में दिशा काफी ग्लैमरस और दिखाई दे रही है जिस पर उनके फैंस के द्वारा तुरंत काफी प्रतिक्रिया दी जा रही है।
दिशा के द्वारा अपनी यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही कुछ ही समय में इसे 10 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वही दिशा पाटनी के फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि दिशा पटानी ने अपने अंदाज से काफी लोगों को दीवाना बना रखा है। हिंदी सिनेमा में उनकी एंट्री साल 2015 में आई फिल्म एम एस धोनी से हुई थी। यह फिल्म भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित थी।
इस फिल्म के साथ ही दिशा पटानी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी और दर्शकों को उनका अंदाज काफी पसंद आया था। इस फिल्म के बाद दिशा मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग में दिखाई दी थी। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में दिशा पटानी जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ एक विलन के दूसरे पार्ट में भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं दिशा मशहूर अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म राधे में भी नजर आई थी। इसके साथ-साथ वे टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।
