बीते दिन कैटरीना और विकी कौशल अपने हनीमून डेस्टिनेशन से वापस लौट आए हैं। इस समय कैटरीना और विकी कौशल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विकी कौशल इस समय ऑफ वाइट शर्ट पहने हुए थे और कैटरीना कैफ पिंक कलर का सलवार कुर्ता पहनी हुई थी। कैटरीना कैफ इस लुक में बहुत ही सुंदर दिख रही थी। उनके मांग में सिंदूर और हाथ में लाल रंग का चूड़ा था। दोनों ही कपल काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
हनीमून से लौटे कैटरीना और विकी
बता दें कि बीते 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शाही अंदाज में शादी करने के अगले दिन 10 दिसंबर को ही कैटरीना कैफ और विकी कौशल हनीमून के लिए रवाना हो गए थे। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा था कि दोनों कपल हनीमून मनाने मालदीव जा रहे हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि आखिर कैटरीना और विकी कौशल हनीमून मनाने कहां और किस जगह गए थे।
शादी के बाद तस्वीरें करने लगे शेयर
बता दें कि 9 दिसंबर के दिन शादी होने के बाद शादी की पूरी रस्मों रिवाजों की तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से कैटरीना और विकी कौशल शेयर कर रहे हैं। कुछ समय पहले कैटरीना और विकी कौशल ने अपनी हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की थी। उन तस्वीरों में कैटरीना और विकी कौशल दोनों ही पूरे हल्दी में भीगे हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही वे मुस्कुराते हुए अपनी हल्दी सेरिमनी को सेलिब्रेट कर रहे थे।
View this post on Instagram
नए घर में शिफ्ट होंगे कैटरीना और विकी
बाद में विकी कौशल के द्वारा मेहंदी वाली रस्मो की तस्वीरें शेयर की गई और फिर शादी के दिन सात फेरे लेते हुए भी कैटरीना और विकी कौशल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई। दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी खुश है। कैटरीना और विकी कौशल अब अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विकी कौशल ने अपने नए घर की लोकेशन के लिए मुंबई के पॉश इलाके जुहू बीच को चुना है।
