भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी अपनी अदर एक्टिविटीज के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के अलावा भी अब लोगों के लिए हीरो बन चुके हैं इसलिए वे कई प्रोडक्ट के ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एडवर्टाइजमेंट करते दिखाई देते हैं। ऐसे ही एक एड शूट के लिए हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अलग लुक में दिखाई दिए।
ऐड शूट के लिए फिल्म सिटी पहुंचे धोनी
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी एक एड शूट के लिए मुंबई के गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में पहुंचे। इस समय उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर कलाकार पंकज त्रिपाठी भी मौजूद थे और साथ में महेंद्र सिंह धोनी के बहुत पुराने दोस्त सुमंत लोहानी भी उपस्थित रहे। महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और लोगों ने इसे काफी लाइक किया। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले उनकी इस आने वाली ऐड शूट को लेकर काफी उत्सुक है।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो परंतु वह अभी भी भारत की T20 लीग आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं। पिछली बार भी आईपीएल के 2021 वाले सीजन में खेलते हुए दिखाई दिए और वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाले हुए थे। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार फाइनल मुकाबला जीतकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी महेंद्र सिंह धोनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट मैच 98 T20 मैच और 350 वनडे मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही। आने वाले समय में भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से ही खेलते हुए दिखाई देंगे।
This website uses cookies.
Leave a Comment