पुराने समय की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह ने उस समय के सुपरहिट अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी 22 जनवरी 1980 के दिन हुई थी। नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी काफी कमाल की थी और इन दोनों में काफी अच्छा तालमेल और बहुत ज्यादा प्यार हुआ करता था। बीते वर्ष अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया। बताया जाता है कि ऋषि कपूर बहुत लंबे समय से कैंसर से ग्रसित थे जिसके कारण पिछले वर्ष उनका आकस्मिक और दुखद निधन हो गया।
बहुत दुखद थी ऋषि कपूर की मौत नीतू कपूर के लिए
ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड के पूरे कलाकारों समेत ऋषि कपूर के चाहने वालों को बहुत बड़ा धक्का लगा था। क्योंकि ऋषि कपूर एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने काफी अधिक लोगों के दिल में अपने लिए जगह बनाई थी इसलिए ऐसे में उनका अचानक चले जाना सचमुच बहुत बड़ी क्षति समझा गया था। परंतु ऋषि कपूर के निधन से सबसे बड़ा सदमा नीतू सिंह यानी नीतू कपूर को पहुंचा था। ऋषि कपूर का निधन नीतू कपूर के लिए बहुत ही दुखद घटना थी।
ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने शेयर की है तस्वीर
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से और कई रियलिटी शो में मेहमान बनकर पहुंचने पर ऋषि कपूर को याद करते हुए कई सारी बातें कहीं। हाल ही में नीतू कपूर में ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर एक बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर बैठे बैठे दोनों फोटो के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। नीतू सिंह ने यह तस्वीर शेयर करते हुए ऋषि कपूर को याद किया है।
नीतू कपूर के द्वारा शेयर किए गए इस फोटो पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने रिएक्शन देते हुए प्यार लिखा। वही इस तस्वीर पर ऋषि कपूर के चाहने वालों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे थे जिनमें बड़ी बेटी रिधिमा कपूर और छोटे बेटे रणवीर कपूर है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने साथ में कई फिल्में की और उनकी कई सारी फिल्में सुपरहिट भी साबित हुई। भले ही ऋषि कपूर आज हम सबके बीच में नहीं है परंतु उनकी फिल्मों को आज के समय में भी काफी लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है।
This website uses cookies.
Leave a Comment