दोस्तों एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी यानी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हर मौके पर काफी अट्रैक्टिव मेकअप की हुई दिखाई देती है। किसी भी इवेंट में शरीक होने से पहले नीता अंबानी अपने आपको काफी ठीक तरीके से सजाती सवार की है जिसके कारण सभी की नजरें उन पर ही टिक जाती है। नीता अंबानी अपने स्टाइल स्टेटस से सभी को हैरान कर देती है। लेकिन उनके इस लुक के पीछे एक बड़े कलाकार का हाथ है।
दरअसल नीता अंबानी का मेकअप मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिकी कांट्रेक्टर के हाथों से किया जाता है। मिकी कांट्रेक्टर बॉलीवुड में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है। मिकी कांट्रेक्टर बॉलीवुड के सबसे महंगे मेकअप आर्टिस्ट है। उन्होंने अब तक ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है।
ख़बरों की माने तो मिकी कॉन्टैक्टर मुंबई में रहते हुए मेकअप करने के लिए करीब 75 हजार के आस पास फीस लेते हैं और यदि उन्हें मुंबई से बाहर कहीं मेकअप करने के लिए बुलाया जाए तो वे इसके लिए एक लाख रुपए से भी ऊपर फीस वसूलते हैं। बता दें कि मिकी कांट्रेक्टर नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका अंबानी का भी मेकअप कर चुके हैं।
मिकी कांट्रेक्टर किसी समय हेयर ड्रेसर के रूप में काम किया करते थे। उत्सव में वेटरन एक्ट्रेस हेलेन के हेयर ड्रेसर का काम किया करते थे। इसके साथ ही वह मुंबई के टोक्यो ब्यूटी पार्लर में हेयर ड्रेसर के तौर पर काम किया करते थे। धीरे-धीरे उनका नाम प्रसिद्ध होता चला गया और वह एक बढ़िया मेकअप आर्टिस्ट बन गए। उन्हें अपने इस अनोखे काम के लिए पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
This website uses cookies.
Leave a Comment