कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर के दिन निधन हो गया है जिससे उनके सभी फैंस के दिलों को गहरा झटका लगा 29 अक्टूबर की सुबह जिम में कसरत करते समय ही उनकी छाती में दर्द था जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने के पश्चात पुनीत राजकुमार की मृत्यु हो गई। पुनीत राजकुमार की मौत पर साउथ इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों ने दुख व्यक्त किया।
किसी भी सोशल मीडिया पर पुनीत राजकुमार का एक वीडियो वायरल हुआ वीडियो पुनीत राजकुमार के आखरी पब्लिक अपीयरेंस का है वीडियो में पुनीत राजकुमार के साथ शिवराज कुमार और केजीएफ के स्टार यस दिखाई दे रहे हैं एक मंच पर खड़े हैं और पुनीत राजकुमार अभिनेता यश के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं इस वीडियो को देखकर पुनीत राजकुमार के सभी फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।
दरअसल पुनीत राजकुमार शिवराज कुमार की फिल्म बजरंगी 2 के प्रमोशन इवेंट पर पहुंचे थे। इस समय उन्होंने बजरंगी दो से जुड़े हुए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी और वह काफी खुश नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने मंच पर डांस भी किया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो उनकी मौत के तुरंत बाद ही वायरल हुआ जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है।
This was Puneeth Rajkumar's last public appearance, just 24 hours back!
— Mahesh Vikram Hegde 🇮🇳 (@mvmeet) October 29, 2021
Life is so uncertain! pic.twitter.com/5njlaGRkVc
इतना ही नहीं पुनीत राजकुमार ने अपनी मौत से चंद घंटों पहले ही अपने टि्वटर अकाउंट से फिल्म बजरंगी 2 के लिए फिल्म से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी थी। उनके द्वारा किया गया यह आखिरी ट्वीट देखकर किसी ने सोचा नहीं होगा कि चंद घंटे बाद ही उनकी मौत हो जाएगी। पुनीत राजकुमार की मौत पर फिल्म जगत के सभी कलाकारों से लेकर राजनीति से जुड़े हुए कई नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीत राजकुमार के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।
