मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज हर घर में देखा जाने वाला शो बन चुका है। इस शो में दिखाया जाना वाला हर किरदार अपने आप में बहुत अद्भुत है। इस शो में हर किरदार के लिए विशेष व्यक्ति का चुनाव किया गया था और यही कारण है कि यह शो इतना मशहूर हुआ और लोगों के दिलों को छू गया। इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने अपने पुराने समय की एक तस्वीर शेयर की है।
शैलेश लोढ़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर से अपने पुराने समय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इसे मैं भी पहचान नहीं पा रहा हूं। दर्शन तस्वीर में शैलेश लोढ़ा बहुत ही युवावस्था के दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर शायद ही कोई शैलेश लोढ़ा को पहचान पाएगा। जैसे ही उन्होंने यह तस्वीर शेयर की हर कोई इस तस्वीर पर अपने अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है।
शैलेश लोढ़ा लेखक होने के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि भी हैं। जानकारी के मुताबिक शैलेश लोढ़ा को बचपन से ही कविताएं लिखने का बहुत शौक था। शैलेश लोढ़ा का जन्म राजस्थान में हुआ था और वह अपने बचपन से ही कविता लिखने के काफी शौकीन थे। शैलेश लोढ़ा को कविता लिखने में इतनी दुखी थी कि उन्होंने अपने ऑफिस की जॉब छोड़ कर कविता लिखने की दुनिया में अपना करियर बनाने चुना।
शैलेश लोढ़ा की इस प्रतिभा को लोगों का भी खूब साथ मिला। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस शो में भी शैलेश लोढ़ा बीच-बीच में आकर मनमोहक कविताएं सुना जाते हैं। शैलेश लोढ़ा न केवल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बल्कि एक मशहूर कविता शो वाह वाह क्या बात है में भी होस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं।
