Categories: न्यूज़

Zoom मीटिंग में बॉस ने स्टाफ के 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सभी हैरान

अमेरिका से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों में से 900 कर्मचारियों को केवल 3 मिनट के अंदर बिजनेस कर दिया। बताया जा रहा है कि कंपनी के सीईओ द्वारा यह कदम ऑनलाइन मीटिंग एप जूम पर चल रही मीटिंग के दौरान उठाया गया। कंपनी के सीईओ द्वारा इतना बड़ा कदम उठाए जाने पर इस खबर को सुनने वाला हर कोई आश्चर्यचकित है।

3 मिनट में 900 कर्मचारी डिसमिस

यह घटना अमेरिका में स्थित Better.com कंपनी की है। इस कंपनी के सीईओ विशाल गर्ग नाम के एक व्यक्ति है। जानकारी के अनुसार इस कंपनी में जापान के पास बैंक का भी निवेश है। यदि बात की जाए इस कंपनी के टोटल वैल्यू की तो कुल $7 अरब डॉलर है। बताया जा रहा है कि विशाल गर्ग के द्वारा अपने स्टाफ में से 15% कर्मचारियों को केवल 3 मिनट के अंदर डिसमिस कर दिया गया।

कंपनी के स्टाफ ने दी जानकारी

जूम मीटिंग एप पर जब विशाल गर्ग ने अपने सभी कर्मचारियों की मीटिंग बुलाई तो केवल 3 मिनट के अंदर ही कर्मचारियों में से 900 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इस बात की जानकारी उसी कंपनी के एक कर्मचारी के द्वारा वीडियो के माध्यम से दी गई। उस कर्मचारी ने इस जानकारी को शेयर करते हुए कहा कि ‘मार्केट बदल गया है। हमें जिंदा रहने के लिए इसके साथ ही चलना होगा। हम उम्मीद करते हैं मिशन को आगे भी बढ़ाएंगे।’

उन कर्मचारियों पर थे यह आरोप

साल 2020 में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विशाल गर्ग ने अपने कंपनी के स्टाफ पर आलसी होने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही बुधवार के दिन मीटिंग में भी विशाल गर्ग ने अपने कर्मचारियों पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कर्मचारी केवल 2 घंटे ही काम करते हैं। इसके साथ ही विशाल गर्ग ने कहा कि कर्मचारियों के द्वारा दिया जा रहा प्रोडक्शन बहुत ही कम है इसीलिए उन्होंने इतने बड़े स्तर पर यह फैसला किया।

Facebook Comments
Leave a Comment
Share
Published by
Harsh

This website uses cookies.