मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। इस नाते से मुंबई में देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का आना-जाना लगातार चलता ही रहता है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का भी मुंबई आना जाना लगा रहता है। ऐसे में मुंबई रेलवे प्रशासन के द्वारा मुंबई आने पर रुकने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा सेफ पॉड रिटायरिंग रूम के रूप में प्रदान की गई है। यह देश का पहला ऐसा पॉड(POD) होटल होगा जो यात्रियों को कम फेयर पर स्टे करने सुविधा देगा। यह होटल मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की पहली मंजिल पर स्थित है। यह होटल कुल 3000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। आईआरसीटीसी ने इस होटल की स्थापना और पूर्ण मैनेजमेंट का जिम्मा ओपन टेंडर के माध्यम से 9 वर्षों के लिए दिया है। जानकारी के अनुसार स्टैंडर्ड को 3 वर्षों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
पॉड होटल क्या होता है
पॉड होटल सामान्य होटलों की तुलना में काफी अलग होते हैं। इन होटलों में बिस्तर के साइज के कमरे होते हैं जिन्हें कैप्सूल कहा जाता है। पॉड होटल उन लोगों के लिए काफी अधिक किफायती साबित होते हैं जो कम समय के लिए और कम जगह में रुकना चाहते हैं। यह होटल अन्य होटलों के मुकाबले सस्ते भी होते हैं और सभी बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। ऐसे में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया यह पॉड होटल काफी अधिक फायदेमंद साबित होने जा रहा है।
इस होटल में मिलने वाली सुविधाएं
यह होटल पारंपारिक होटलों की तरह ही सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है। इस होटल में ठहरने वाले को मुफ्त वाई-फाई, लगेज रूम, टॉयलेटरीज़, शॉवर रूम, सामान्य क्षेत्रों में वॉशरूम उपलब्ध होंगे, जबकि पॉड के अंदर, मेहमान टीवी, छोटे लॉकर, मिरर, एडजस्टेबल एयर कंडीशनर और एयर फिल्टर वेंट, रीडिंग लाइट, इंटीरियर लाइट, मोबाइल चार्जिंग, स्मोक डिटेक्टर, डीएनडी इंडिकेटर जैसी सारी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
Travelling by train on a short business trip or taking a group of students on a tour, POD rooms at Mumbai Central station are here to make your journey comfortable and easy. pic.twitter.com/7yfbSfeZ9g
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) November 17, 2021
इस होटल का किराया
यदि इस होटल के किराए के संबंध में बात की जाए तो यहां पर 12 घंटे रुकने के लिए आपको ₹999 चुकाने पड़ेंगे और 24 घंटे रुकने के लिए आपको ₹1999 का भुगतान करना पड़ेगा। इसके साथ ही इस होटल में अलग-अलग श्रेणियों में सुविधाएं प्रदान की गई है जैस क्लासिक पॉड्स, केवल लेडीज, प्राइवेट पॉड्स और डिफरेंटली एबल्ड के लिए अलग रूम। इसके साथ ही इस होटल में 4 सदस्यों वाली एक अलग रूम प्रदान की गई है जिसे फैमिली पॉड होटल कहा जाएगा।
