महाराष्ट्र में आर्यन खान का मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। जब से समीर वानखेड़े के नेतृत्व में मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा ड्रग्स के इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है तब से लगातार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर अनेक प्रकार के आरोप लगाते जा रहे हैं। इस बार भी नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर नया आरोप लगाया है और बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने समीर वानखेड़े पर नए आरोप लगाए हैं।
नवाब मलिक ने कहा कि आर्यन खान ने क्रूज़ का टिकट नहीं ख़रीदा था। उन्हें फसाया जा रहा है। नवाब मलिक ने कहा कि इस पूरी प्लानिंग में मोहित कंबोज नाम का व्यक्ति शामिल था। उन्होंने बताया कि मोहित कंबोज ने ट्रैप बनाकर आर्यन खान को क्रूज़ पर पहुंचाया और वहां से उन्हें फंसाया गया। इसके साथ ही नवाब मलिक ने आरोप लगाए कि मोहित कंबोज के द्वारा ही इस पूरे मामले की 25 करोड़ की सेटिंग की गई थी जिसे 18 करोड़ में फिक्स किया गया था। इन पैसों में से 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।
नवाब मलिक ने मोहित कंबोज के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में उसके 11 होटल चलते हैं। मोहित कंबोज और समीर वानखेड़े पूरी तरह से मिले हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समीर वानखेडे ने मोहित कंबोज के माध्यम से उगाही करने के लिए यह सारा खेल रचा था। समीर वानखेडे के मोहित कंबोज के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं ऐसा भी आरोप नवाब मलिक ने लगाया। उन्होंने कहा कि मोहित कंबोज के जो 11 होटल्स मुंबई में चलते हैं उनकी कंपटीशन में दूसरे होटल्स को दबाने के लिए भी मोहित कंबोज को समीर वानखेडे साथ देते हैं।
आगे उन्होंने बताया कि पहले मोहित कंबोज यह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। परंतु जैसे ही बीजेपी सत्ता में आई वैसे ही मोहित कंबोज बीजेपी में शामिल हो गया। इसके साथ ही आगे नवाब मलिक ने ऋषभ सचदेवा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि क्रूस पर 8 नहीं बल्कि 11 लोग गिरफ्तार किए जाने थे परंतु केवल आप ही लोग गिरफ्तार किए गए और बाकी तीन लोगों को दूसरे रास्ते से बाहर निकाल दिया गया। उनमें से एक ऋषभ सचदेवा भी थे जो कि मोहित कंबोज के रिश्तेदार है। नवाब मलिक के द्वारा लगाए जा रहे यह आरोप की जांच करने की मांग भी नवाब मलिक ने करी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं और गलत के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।
