अक्सर खबरों में हम कुछ ऐसी खबरें सुनते हैं जिन्हें सुनकर व्यक्ति को कानों पर विश्वास ही नहीं होता। सोशल मीडिया के माध्यम से देश के कोने-कोने से ऐसी खबरें आए दिन सुनाई देती रहती है जो की बहुत ही अद्भुत होती है। ऐसी ही एक खबर मुंबई से सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक नवजात बच्चे की जान बचाने के लिए सबसे बड़ा श्रेय बेजुबान बिल्लियों को दिया गया। क्योंकि बिल्लियों की वजह से ही बच्चे की जान बच गई।
बिल्लियों ने इस प्रकार बचाई बच्चे की जान
यह घटना मुंबई के पंतनगर इलाके की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार मुंबई के पंतनगर से एक नाले में नवजात बच्चा बहता हुआ जा रहा था। इसी दौरान उस बच्चे के ऊपर बिल्लियों की नजर पड़ी तो बिल्लियां उस बच्चे को देखकर अलग-अलग आवाजें निकालने लगी। बिल्लियों की इन हरकतों को देखकर स्थानीय नागरिक अलर्ट हो गए और उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू की।
खोजबीन शुरू करने के तुरंत बाद ही पता चला कि नाले के अंदर एक नवजात बच्चा है। नवजात बच्चे को देखकर स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्चे को बचा लिया। इस घटना के बाद हर कोई बिल्लियों की समझदारी की चर्चा कर रहा है। इसके साथ ही उस नवजात बच्ची की किस्मत की भी काफी चर्चा हो रही है जिसकी जान एक बिल्ली की वजह से बच गई।
Pantnagar P.stn received a call from a good samaritan that a baby, wrapped in cloth, was dumped in a drain. He was alerted when the neighbourhood cats created a ruckus. the baby was rushed to Rajawadi by the Nirbhaya Squad of Pantnagar P.Stn & is now safe & recovering. pic.twitter.com/nEGSDCD6wz
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) November 15, 2021Advertisement
पुलिस के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक
पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से सार्वजनिक कर दी। बच्ची को बरामद करते ही उस बच्ची के माता-पिता को खोजने का अभियान चला परंतु अभी तक उस बच्ची के माता-पिता का पता नहीं लगाया जा सका है। ऐसे में पुलिस की खोजबीन अभी भी जारी है और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाला की बच्चा अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है और वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
