दोस्तों इन दिनों श्रीलंका के ऊपर भारी आर्थिक महा संकट आया हुआ है। श्रीलंका के लोग और वहां की सरकार इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह संकट इतना भयानक है कि श्रीलंका की सरकार को अपने लोगों को राहत दिलाने में भी काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रीलंका के कई धन संपदा से संपन्न लोग सामान्य लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्हीं लोगों में से एक है श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा। अपने देश पर आए हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए रोशन महानामा के द्वारा अद्भुत सेवा कार्य किया जा रहा है।
पूर्व क्रिकेटर कर रहा लोगों की मदद
सोशल मीडिया पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिनमें वे पेट्रोल पंप पर खड़े होकर लोगों को चाय और ब्रेड परोसने का काम करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल वे अपने लोगों की मदद करना चाहते हैं इसलिए इस सेवा कार्य को कर रहे हैं। श्रीलंका में पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लंबी कतारों में लोग खड़े हुए हैं और कई कई घंटों तक बिना खाए पिए ऐसे ही खड़े रह रहे हैं इसलिए पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा के द्वारा यह सेवा कार्य चलाया जा रहा है ताकि अपने देश के लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके।
ट्वीट करके दिया संदेश
जहां एक तरफ श्रीलंका के बड़े-बड़े लोग सरकार की आलोचना करने में लगे हुए हैं। उन बड़े-बड़े लोगों में श्रीलंका के क्रिकेटर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धन भी शामिल है। लेकिन रोशन महानामाने सरकार की आलोचना करने से बेहतर लोगों की सेवा करने का विकल्प चुना। उन्होंने एक ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से यह कहा कि वह इस प्रकार से लोगों की मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अन्य लोगों से भी आसपास के लोगों की मदद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने देश पर आए हुए इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए वे सभी एकजुट हो जाएं।
वर्ल्ड कप विजेता टीम का रहे थे हिस्सा
बता दें कि रोशन महानामा साल 1996 में श्रीलंका की उस टीम का हिस्सा रहे थे जिसमें श्रीलंका ने विश्व कप जीता था। रोशन महा नामा के द्वारा अपने पूरे क्रिकेट करियर में 52 टेस्ट मैच खेले गए जिसमें उन्होंने 2576 रन बनाए। अपनी इन पारियों में उन्होंने 4 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए थे। अगर उनके वनडे कैरियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 213 मैच खेले जिसमें उन्होंने 5162 रन बनाएं। अपने वनडे करियर की पारी में उन्होंने 4 शतक और 35 अर्धशतक लगाए थे।
This website uses cookies.
Leave a Comment