तमिलनाडु में देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का नाम न्यू पंबन ब्रिज रखा गया है। इस ब्रिज के बारे में जानकारी देते हुए रेलवे मंत्रालय ने इसकी काफी तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि इस बीच के ऊपर से दो रेलवे लाइन गुजरेगी। यह ब्रिज रामेश्वरम को तमिलनाडु से जोड़ने का काम करेगा।
यह ब्रिज साल 2022 के मार्च महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर से यात्री गाड़ियां और अन्य ट्रेनें भी आना जाना शुरू कर देंगी। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज की कुल अनुमानित लागत 250 करोड़ों रुपए है। इस ब्रिज की लंबाई करीब 2 किलोमीटर है। यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है।
जानकारी के मुताबिक यहां पर पहले एक पंबन ब्रिज था जो कि करीब 100 साल पुराना हो चुका था। उसके ही जगह पर अब न्यू पंबन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है और अगले वर्ष के मार्च महीने तक इस बीच का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा और यह जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
New Pamban Bridge: An engineering marvel !
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 3, 2021
This dual-track state-of-the-art bridge will be the country's first Vertical Lift Railway Sea Bridge and is expected to be completed by March 2022. pic.twitter.com/BaFVxAVkCM
यह ब्रिज रामेश्वरम से धनुषकोडी की यात्रा पर जाने वाले लोगों के भी काफी काम आने वाला है। इस ब्रिज का निर्माण आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से किया जा रहा है। यहां से यदि कोई जहाज गुजरता है तो उसे पार करने के लिए उसको बीच में से उठाया जा सकता है। इस बीच के बनने के बाद इस एरिया में रेल यातायात और भी बढ़ जाएगा और यात्रा का समय भी घट जाएगा।
