कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले 13 लोगों में से एक विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी थे। पृथ्वी सिंह चौहान मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे और उनके परिवार में माता पिता और उनकी पत्नी सहित दो बच्चे है। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की दुर्घटना में निधन होने के बाद उनके घर में सुख का वातावरण छा गया। बता दें कि विंग कमांडर पुत्री सिंह चौहान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। पृथ्वी सिंह के निधन पर उनके पिता सुरेंद्र सिंह ने पृथ्वी सिंह से जुड़ी हुई कई बातें बताइए।
31 साल बाद बहनों के साथ मनाया था रक्षाबंधन
पृथ्वी सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी तीनों बहनों के साथ 31 साल बाद रक्षाबंधन मनाया था। हालांकि उनकी बड़ी बहन रक्षाबंधन पर नहीं आ पाई थी क्योंकि वह मुंबई में रहती है। पृथ्वी सिंह के पिता ने बताया कि पृथ्वी सिंह के निधन की खबर हमें न्यूज़ चैनल के माध्यम से मिली। हालांकि बाद में आधिकारिक पुष्टि करने के लिए भारतीय सेना की ओर से पृथ्वी सिंह के परिवार को सूचित कर दिया गया था।
टीवी के माध्यम से पता चली पृथ्वी सिंह के निधन की खबर
पृथ्वी सिंह चौहान के निधन की खबर उनकी बड़ी बहन ने टीवी पर देखी। टीवी पर दुर्घटना की खबर देखने के बाद पृथ्वी सिंह की बड़ी बहन ने उन्हें फोन किया परंतु पृथ्वी सिंह का फोन लग नहीं रहा था। इसलिए उन्होंने तुरंत पृथ्वी सिंह की पत्नी कामिनी सिंह को फोन कर यह खबर बताइ। पृथ्वी सिंह चौहान के पिता ने बताया कि पृथ्वी सिंह ने तीन-चार दिन पहले ही अपनी मां से बात की थी और वह अपनी मां की आंखों की जांच करवाने के लिए उन्हें सैनिक अस्पताल में लेकर जाने वाले थे।
पृथ्वी सिंह चौहान ने अपनी स्कूली शिक्षा मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित सैनिक स्कूल से प्राप्त की थी। पृथ्वी सिंह चौहान ने साल 2000 में वायु सेना ज्वाइन की थी। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोयंबतूर एयर स्टेशन पर थी। साल 2007 में पृथ्वी सिंह की शादी कामिनी सिंह नाम की युवती से हुई थी और शादी के बाद उन्हें 2 बच्चे हुए थे। उनकी बड़ी बेटी 12 वर्ष की और उसका नाम आराध्य है वही उनका बेटा नव वर्ष का है और उसका नाम अभिराज है। पृथ्वी सिंह के निधन से इस परिवार को काफी बड़ी क्षति हुई है।
