जरा हटके

भारत के इस अरबपती बिजनेसमैन ने पोस्ट की अपनी पुरानी तस्वीर, क्या आपने पहचाना?

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी किसी न किसी गतिविधि की जानकारी देते रहते हैं और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा सामाजिक क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान देने से भी पीछे नहीं हटते। आनंद महिंद्रा समाज जीवन में योगदान देने वाले अन्य लोगों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रोत्साहित करने का काम किया करते हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर की तस्वीरें

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपनी एक बहुत ही पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर की खासियत यह है कि यह तस्वीर तब की है जब आनंद महिंद्रा केवल 17 वर्ष के थे। आनंद महिंद्रा की यह तस्वीर देख कर कोई भी उनको पहचान नहीं पाएगा। तस्वीर में आनंद महिंद्रा पैंट और शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं और साथ ही यह एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है। जानकारी के अनुसार यह तस्वीर साल 1972 की है।

तस्वीर के कैप्शन में लिखी है बात

दरअसल आनंद महिंद्रा के द्वारा यह तस्वीर शेयर करने का उद्देश्य अपनी पुरानी यादों को अपने चाहने वालों के साथ शेयर करने का था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि वह उस समय 17 साल के थे। और वह ज़िन्दगी के काफी अच्छे दिन थे। 

आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर की गई है तस्वीरें उस समय की है जब पढ़ाई के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाने ही वाले थे। आनंद महिंद्रा ने बताया कि वह अक्सर मुंबई से पुणे जाते हुए अपने दोस्तों के साथ मुसाफिर हूं यारों यह गाना गुनगुनाते थे। आनंद महिंद्रा इसके पहले भी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी स्कूल लाइफ की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था और अधिक से अधिक लाइक भी मिली थी।

Facebook Comments
Leave a Comment
Share
Published by
Harsh

This website uses cookies.