सोशल मीडिया पर शादी विवाह की कई सारी वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है। इन सारे वीडियोस में कई फनी घटनाएं देखने को मिलती है। ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर फिलहाल वायरल हो रही है जहां पर एक दुल्हन अपनी शादी की रस्में चलने के दौरान हैं नींद के झोंके में आकर सो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां दोस्तों भारतीय शादियां होती ही ऐसी है कि जिसमें शादी के लगभग एक महीना पहले से ही भागदौड़ और तैयारियां शुरू कर दी जाती है। इतना ही नहीं शादी की रस्में शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा मेहनत दूल्हा और दुल्हन को ही करनी पड़ती है। यह रश्मि इतनी थकान भर देती है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों की जल्द से जल्द आराम की तलाश में रहते हैं।
शादी की ऐसी रस्मों रिवाजों के चलते एक दुल्हन का ऐसी हाल हुआ। दरअसल पूरी रात शादी की रस्में चल रही थी जिसके बाद जब सुबह 6:00 का समय आ गया तो दुल्हन को अचानक नींद की झपकी लग गई। इस समय दुल्हन स्टेज पर ही बैठी थी और बाजू में दूल्हा भी था। इसी दौरान किसी ने दुल्हन का यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
इस तरह सोते हुए दुल्हन काफी क्यूट दिखाई दे रही है। दुल्हन बैठे-बैठे ही सो रही थी। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोग दुल्हन का मजाक बनाने लगे तो कुछ लोग दुल्हन की क्यूटनेस की तारीफ करने लगे। वीडियो के वायरल होते ही इस पर तुरंत सैकड़ों लाइक और शेयर मिलने लगे।
This website uses cookies.
Leave a Comment