टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने ही हुए हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही नीरज चोपड़ा के जीवन की दिशा ही परिवर्तित हो गई और वह रातों-रात पूरे विश्व में हीरो बन गए। परंतु यह सारी सफलता नीरज चोपड़ा ने खुद की मेहनत और लगन के बल पर प्राप्त की है।
नीरज चोपड़ा ने हाल ही में मालदीव में अपनी छुट्टियां बिताई। नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं इसलिए मालदीव में बताई जा रही अपनी छुट्टियों के दौरान उन्होंने काफी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की और सभी को उनके लिए जताए जाने वाले प्यार के लिए धन्यवाद भी कहा। मालदीव से छुट्टियां बिताने के बाद नीरज चोपड़ा अब दुबई की सैर पर है।
नीरज चोपड़ा दुबई की सैर करते हुए भी अपनी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक स्काईडाइविंग का दी वीडियो शेयर किया है। नीरज चोपड़ा ने स्काईडाइविंग करते हुए वीडियो शेयर किया और उसके साथ ही लिखा कि पहले उन्हें ऐसा करने में बहुत डर लगा था परंतु बाद में बहुत मजा आया। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का वायरल होता है वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
आज के समय में नीरज चोपड़ा भारत के युवाओं के लिए सही मायने में हीरो बन चुके हैं। नीरज चोपड़ा जहां पर भी जाते हैं उनका सम्मान किया जाता है। नीरज चोपड़ा का सम्मान यह केवल उनका ही नहीं बल्कि पूरे देश का सम्मान है। नीरज चोपड़ा ने द्वारा जिस जैवलिन से टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है उस जैवलिन को नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट किया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस जैवलिन की नीलामी कर दी और आपको जानकर हैरानी होगी कि नीरज चोपड़ा का इमेज जैवलिन सबसे अधिक कीमत पर नीलाम हुआ।
This website uses cookies.
Leave a Comment