दोस्तों WWE एक बहुत ही पसंद किया जाने वाला जो है। यह शो भारत के लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है और काफी लंबे समय से भारत में इस शो की फैन फॉलोइंग बनी हुई है। ऐसे में अब इस शो में एक भारतीय पहलवान भी दिखाई देने वाले हैं जिनका नाम है वीर महान। वीर महान उत्तर प्रदेश के गोपीगंज के रहने वाले हैं और उनका असली नाम रिंकू सिंह है।
कौन है वीर महान
रिंकू सिंह बहुत ही अच्छे खिलाड़ी है। उनकी हाइट 6 फुट 4 इंच और वजन 275 पाउंड बताया जाता है। वैसे तो रिंकू सिंह को बेस बॉल खेलने में इंटरेस्ट था और वह पहले से ही बेसबॉल के प्लेयर रहे हैं। वह अपना करियर भी बेसबॉल में ही बनाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने अमेरिका में होने वाली बेसबॉल लीग में एंट्री पाने की भी काफी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।
साल 2018 में चुना यह करियर
लेकिन साल 2018 में उन्होंने WWE में एंट्री करने के बारे में सोचा और इस दिशा में आगे बढ़ गए। रिंकू सिंह पहले भी WWE मैच खेल चुके हैं और काफी फाइट जी भी चुके हैं। लेकिन अब रिंकू सिंह अपने नए नाम वीर महान के साथ WWE की रिंग में खेलते हुए दिखाई देंगे और अपने देश का नाम रोशन करेंगे। बता दें कि उन्होंने अपना यह नाम बीते नवंबर महीने में ही रखा था।
Call your friends because VEER MAHAAN is coming to #WWERaw! pic.twitter.com/mDoxlgs77g
— WWE (@WWE) December 21, 2021
भारत में WWE के लिए बहुत बड़ा मार्केट है और भारत के युवा इस शो के प्रति काफी रूचि रखते हैं इसलिए रिंकू सिंह यानी वीर महान को मेन रोस्टर के रूप में रखा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मार्केट जमाया जा सके। रिंकू सिंह के लुक और उनकी एंट्री समेत उनके फाइटिंग करने का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है और इसीलिए लोग उनके दीवाने हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि रिंकू सिंह अब WWE में कितना सफल हो पाते हैं।
