जरा हटके

सुनसान घाटी में मिला 5400 साल पुराना पेड़, दुनिया का सबसे पुराना पेड़ यही है?

दोस्तों वैसे तो दुनिया में कई सारी प्राचीन चीजें हैं जिनका इतिहास हजारों हजारों साल पुराना है। लेकिन क्या आपने कभी हजारों साल पुराने पेड़ के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो यह आर्टिकल जरूर पढ़िए। दरअसल दक्षिण अमेरिका के चिली में एक बहुत ही पुराना पेड़ मिला है जिसकी उम्र 5400 साल बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे पुराना पेड़ है। लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है।

5400 साल पुराना है पेड़

बता दे कि इस लंबे चौड़े पेड़ का नाम ग्रैंन अबुएलो है। जिन लोगों ने इस पेड़ के ऊपर रिसर्च की है उन लोगों ने कंप्यूटर मॉडल के आधार पर इस बात का दावा किया है कि यह पैर 5400 साल पुराना है। हालांकि रिसर्च करने वालों के बीच में भी इस बात को लेकर दो राय है कि यह पेड़ सचमुच इतना पुराना है या नहीं। इसीलिए इसको लेकर अभी कोई औपचारिकता वाली जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस तकनीक से की जा रही रिसर्च

बता दे कि किसी भी चीज की उम्र का पता लगाने के लिए डेंड्रोक्रोनोलॉजी नाम की एक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है पूर्व या इसी तकनीक से इस पेड़ की भी उम्र का पता लगाया जा रहा है। बहुत ही पुराना और ऐतिहासिक पेड़ होने के कारण इस पेड़ की सुरक्षा भी काफी ज्यादा मायने रखती है क्योंकि बढ़ते हुए जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के चलते इस पेड़ के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है जिसकी चिंता पेरिस के जलवायु वैज्ञानिकों ने की है।

पहले भी दो बार इस पेड़ पर की जा चुकी है रिसर्च

इस पेड़ की विशेषता की बात की जाए तो यह पर 60 मीटर ऊंचा बताया जा रहा है। इससे पहले भी इस पर रिसर्च की जा चुकी है लेकिन उस रिसर्च में इस पेड़ को 3500 साल पुराना ही बताया जा चुका है। जिसके बाद साल 2020 में एक बार फिर इस पेड़ की रिसर्च की गई जिसमें पाया गया कि इस पेड़ के छल्ले 2465 साल ही पुराने हो सकते हैं। लेकिन अब कंप्यूटर मॉडल के आधार पर की गई रिसर्च के आधार पर इस बात का दावा किया गया है कि यह पेड़ 5400 साल पुराना हो सकता है।

इस पुराने पेड़ का टूटा रिकॉर्ड

बता दे कि यह पेड़ दक्षिण अमेरिका के चिल्ली एलर्स कॉस्टरो राष्ट्रीय पार्क में मौजूद है। लगातार इस पेड़ के ऊपर वैज्ञानिकों के द्वारा रिसर्च किया जा रहा है जिससे इसकी सही उम्र का पता लगाया जा सके। बता दें कि इससे पहले कैलिफोर्निया में एक देवदार के पेड़ की खोज की गई थी जिसकी उम्र 4853 साल बताई गई थी। लेकिन अब चिल्ली के जंगल में मौजूद इस पेड़ ने कैलिफोर्निया के देवदार के पेड़ का रिकॉर्ड तोड़ने का काम कर दिया है।

Facebook Comments
Leave a Comment
Share
Published by
Harsh

This website uses cookies.