भारत के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा भले ही बड़े बिजनेसमैन होने की वजह से काफी ज्यादा व्यस्त जीवनशैली जीते हैं। लेकिन बावजूद इसके आनंद महीना सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया के जरिए भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा आए दिन अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कोई ना कोई वीडियो या कोई ना कोई अच्छा संदेश पोस्ट करते रहते हैं और उनके द्वारा पोस्ट की गई किसी भी वीडियो और संदेश को लोगों के द्वारा भी अच्छा प्रतिसाद मिलता है।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
इस बार भी उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी ही भावुक कर देने वाली और संस्कारों से भरी हुई पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। आनंद महिंद्रा ने दरअसल एक वीडियो ट्विटर पर ट्वीट किया है जिसमें एक छोटा सा बच्चा दिखाई दे रहा है। यह वीडियो किसी फ्लाइट के अंदर का दिखाई दे रहा है जिसमें एक छोटा सा बच्चा जो कि विदेशी बच्चा है ऐसी हरकत करते दिखाई दे रहा है जिसका हर कोई कायल हो रहा है।
वीडियो में आप देख पा रहे होंगे कि कैसे यह नन्हा सा बच्चा फ्लाइट के अंदर जाकर सभी को हाथ जोड़कर नमस्कार कर रहा है। बच्चा दिखने में काफी ज्यादा क्यूट दिखाई दे रहा है और उससे भी ज्यादा इसके संस्कार लोगों को काफी ज्यादा लुभा रहे हैं। इस बच्चे की ऐसी मासूमियत देखकर आनंद महिंद्रा भी खुद को इस बच्चे की तारीफ करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने यह वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट से पोस्ट कर दिया।
UNO के महासचिव से की गुजारिश
वीडियो को ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से एक दरख्वास्त भी की। उन्होंने लिखा कि “पूरी दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है। रूस की लामबंदी आए दिन किसी न किसी संकट को बढ़ावा देती है लेकिन छोटे बच्चे हमें समझा रहे हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए। इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ का राजदूत बनाया जाना चाहिए।”
क्योंकि आनंद महिंद्रा देश की जानी मानी शख्सियत है इसलिए जाहिर सी बात है उनके ट्विटर पर फॉलो और भी कई सारे हैं। इसलिए उनके द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो को पलक झपकते ही सैकड़ों लाइक और व्यू मिलने लगे। लोग इस बच्चे की मासूमियत और इससे संस्कार की तारीफ करते नहीं थक रहे। आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर सैकड़ों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस बच्चे की तारीफ कर रहे हैं।
This website uses cookies.
Leave a Comment