विशेष

पोती ने मनाया अपनी दादी का 89वां जन्मदिन, पार्टी ड्रेस में क्वीन विक्टोरिया की जैसी दिख रही है दादी मां

आज के समय में आमतौर पर हम कई ऐसे मामले देखते हैं जहां पर घर में बुजुर्गों का सम्मान बिल्कुल भी नहीं किया जाता। यहां तक कि कुछ घरों में तो बुजुर्गों को जगह तक नहीं दी जाती और उन्हें वृद्ध आश्रम में छोड़ दिया जाता है। लेकिन हम आपको एक ऐसी प्रेरक घटना बता रहे हैं जिससे आंखें भी मन में अपने घर के बुजुर्गों के प्रति मान सम्मान बढ़ेगा और आप भी उन्हें आदर सम्मान के साथ अपने घर में रखोगे।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला काफी सुंदर तरीके से सजाई हुई दिखाई दे रही है और यह वीडियो बर्थडे पार्टी का दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ परिवार के सदस्य दिखाई दे रहे हैं और एक बुजुर्ग महिला बिल्कुल क्वीन विक्टोरिया की तरह ही सजाई हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को वीडियो कंटेंट क्रिएटर स्नेहा देसाई के द्वारा शेयर किया गया है।

दरअसल यह बुजुर्ग महिला इस वीडियो कंटेंट क्रिएटर स्नेहा देसाई की दादी है। स्नेहा देसाई की दादी की उम्र उम्र 89 साल हो गई है और परिवार वालों ने धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाने का निश्चय किया। इस मौके पर स्नेहा ने अपनी दादी को इतने सुंदर तरीके से सजाया कि वह बिल्कुल क्वीन विक्टोरिया की जैसी ही दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर लोग काफी सारी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

वीडियो में आप देख पा रहे होंगे कि कैसे स्नेहा अपनी दादी को सजा रहे हैं। वह अपनी दादी के हाथ में दस्ताने पहना रहे हैं उनके सिर पर टोपी पहना रही है। काफी अच्छे तरीके से अपनी दादी का मेकअप कर रही है। दादी के जन्मदिन के मौके पर पूरे घर को सजाया हुआ है और घर में अलग-अलग प्रकार के पकवान भी बने हुए हैं। इसके अलावा दादी ने केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हुआ और इसे कई मिलियन लोगों के द्वारा देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर दादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यह बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इस वीडियो को देखकर आज का दिन बन गया।

Facebook Comments
Leave a Comment
Share
Published by
Harsh

This website uses cookies.