हाल ही में बीते 13 दिसंबर के दिन मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट 2021 का आयोजन किया गया था जिसमें भारतीय महिला हरनाज कौर ने प्रथम क्रमांक प्राप्त कर अपना और पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। हरनाज कौर ने मिस यूनिवर्स का खिताब भारत को 21 वर्षों बाद दिलाया। हरनाज कौर की यह जीत देशवासियों के मन को काफी गदगद कर गई। इससे पहले 21 वर्ष पहले साल 2000 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और उसके बाद अब सीधे 21 वर्षों के अंतराल पर हरनाज कौर ने यह करतब कर दिखाया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक और ऐसी ही भारतीय महिला थी जिन्होंने आज से 55 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। गोवा की रहने वाली रीता फारिया ने 17 नवंबर 1966 के दिन हुए मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में प्रथम क्रमांक हासिल कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया था। रीता फारिया न केवल भारतीय मूल की बल्कि पहली एशियन महिला थी जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
रीता फारिया का जन्म साल 1945 में हुआ था। अपने करियर के शुरुआती दौर में मॉडलिंग को ही अपना सबकुछ मानकर रीता फारिया ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उस समय क्षेत्र में ज्यादा कंपटीशन भी नहीं था और रीता फारिया ने ऐसे में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम जीत लिया था। लेकिन रीता फारिया ने इसी क्षेत्र में अपना करियर ना बनाते हुए आगे चलकर मॉडलिंग छोड़ दे मेडिकल की फिल्में चली गई थी।
मॉडलिंग से अपना नाता तोड़ने के बाद रीता फारिया ने मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए लंदन का रूख किया और वह भारत से लंदन चली गई। साल 1971 में रीता फारिया ने डेविड पॉवेल नाम के एक शख्स से शादी कर ली। रीता के पति डेविड भी पेशे से डॉक्टर ही थे। फिलहाल रीता आयरलैंड में रह रही है और उनके दो बेटे और पोते पोतियो के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।
बता दें कि साल 1998 में रीता ने फिर एक बार मॉडलिंग में कदम रखने का निश्चय किया था। जानकारी के अनुसार रीता एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बतौर जज शामिल हुई थी। इसके बाद वे फेमिना मिस इंडिया की भी जज बनाई गई थी। किसी पंक्ति में रीता फारिया आगे कई बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज देखी जा चुकी है।
